करनाल 12 जुलाई, जिला योजनाकार विक्रम सिंह की टीम ने एसएचओ सदर करनाल के सहयोग से करनाल शहर के कर्ण विहार के नजदीक गांव फूसगढ़ में 2 एकड़ में विकसित हो रही अवैध सडक़ों के निर्माण कार्य को गिराया गया।
जिला योजनाकार ने बताया कि शुक्रवार को कर्ण विहार कॉलोनी के नजदीक गांव फूसगढ में 2 एकड़ में बन रही सडक़ों को खुर्दबुर्द किया। इसी अवैध कॉलोनी में 9 जुलाई को भी अवैध निर्माण को गिराया गया था। जनता को भी चाहिए कि वह अवैध कॉलोनी में प्लॉट लेकर अपने धन की बर्बादी न करें।
Post Now India Post Now India