करनाल 2 जनवरी, हरियाणा के करनाल शहर में एकीकृत बिजली विकास योजना(आईपीडीएस) के तहत अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित 33 केवी पावर सब स्टेशन लगेगा। यह 10 करोड़ रूपए का होगा। इससे पूर्व इस तरह का पावर सब स्टेशन देश के वाराणसी,उडीसा, मुम्बई व आन्ध्रप्रदेश में स्थापित करवाए जा चुके है। हरियाणा में यह अपनी तरह का पहला सब स्टेशन होगा। बुधवार को उपायुक्त डा० आदित्य दहिया के साथ की गई एक मीटिंग में योजना के कन्सलटेंट रोहित डागर ने एक प्रेजेन्टेशन दी, जिसमे सब स्टेशन की प्रोपोजल, लागत तथा इसकी विशेषताओं को दर्शाया गया।
कन्सलटेंट रोहित डागर ने उपायुक्त को बताया कि इस स्कीम में भारत सरकार 60 प्रतिशत का प्रत्यक्ष अनुदान देती है जबकि 30 प्रतिशत वित्तिय भार राज्य सरकार को उठाना पड़ता है और शेष 10 प्रतिशत उत्तर हरियाणा बिजली वित्तरण निगम को खर्च करना पड़ेगा, यदि स्कीम समय से पूरी कर ली जाए तो प्रदेश सरकार के 30 प्रतिशत लागत खर्च में से आधा यानि 15 प्रतिशत भारत सरकार ही अनुदान के रूप में पुन: दे देती है, अर्थात केन्द्र सरकार की फंडिंग 75 प्रतिशत तक हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस तरह के आधुनिक पावर सब स्टेशन की कई विशेषताएं है। इसमे समुचा सब स्टेशन एक कन्टेनर के रूप में स्थापित होता है, जिससे स्पेस यानि जगह करीब आदि ही प्रयोग में ली जाती है। ऑप्रेशन व मेन्टेन्स का खर्चा ना के बराबर होता है। इसमे हायर ग्लोबल सेफ्टी स्टैडर्ड पर बना है। स्थापित करने में भी कम समय लेता है और सब स्टेशन को दूसरी जगह सैटअप करने की स्थिति में इसमे शिफ्टिंग का भी प्रोवीजन है।
मीटिंग में उपस्थित यूएचबीवीएन के अधीक्षण अभियन्ता एके रहेजा ने बताया कि करनाल के सांसद अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में दिशा कमेटी गठित हुई थी, जिसमे आईपीडीएस की प्रोपोजल को लिया गया था। उन्होंने बताया कि टैंडरिंग प्रक्रिया के बाद प्रोपोजल की टैकनिकल बीड व फाइनेशियल बीड ली जाएंगी और फिर उसका वर्क अलॉट किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह सब स्टेशन शहर के जाटो गेट क्षेत्र में स्थापित होगा, जिसमे 10-10 एमवीए के 2 ट्रांसफार्मर होंगे। इसकी स्थापना से जाटो गेट, जुंडला गेट, मीरा घाटी,बांसो गेट व सैक्टर-16 की आबादी लाभान्वित होगी। इस क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे निर्बाध व बेहतर क्वालिटी की बिजली मिल सकेगी।
Post Now India Post Now India