कुरुक्षेत्र, 1 मई। सलारपुर रोड स्थित एकता विहार कालोनी में किलकारी प्लेवे में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सामाजिक कार्यों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे डॉक्टर, वकील, फायरमैन, चौकीदार, सुरक्षा कर्मी, पुलिस व अन्य परिधानों में अपनी प्रस्तुति देकर इन कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अंजाम दे रहे लोगों के प्रति सम्मान प्रकट किया। विद्यालय की प्राचार्या सोनिका वधवा ने बताया कि हमारे दैनिक जीवन में सामाजिक सेवाओं को अंजाम देने वाले इन सभी लोगों के साथ-साथ सहायकों का विशेष महत्त्व है। इन सभी के योगदान से ही समाज को और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा मेहनत करने वाले हर इंसान का सम्मान करना चाहिए व उनका साथ देना चाहिए। क्योंकि वे सभी कर्मचारी अपने जीवन को आसान बनाने के लिए विभिन्न तरह के काम करते हैं। मेहनत सफलता की कुंजी है, जिससे हम हर मंजिल को पार कर सकते हैं। इस अवसर पर अमनप्रीत, लविका, सरोज, नीशू व विद्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India