Breaking News
Home / Events / किसान खुशहाल होगा, तो समाज व देश भी होगा उन्नत: राजकुमार पिंडारसी

किसान खुशहाल होगा, तो समाज व देश भी होगा उन्नत: राजकुमार पिंडारसी

पूंडरी, 14 जुलाई: अखिल भारतीय सैनिक किसान मजूदर मोर्चा की जनसभा रविवार को गांव हाबड़ी के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार पिंडारसी मुख्यातिथि रहे, जबकि इसकी अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन जसमेर सिंह ने की। जनसभा के अयोजक बलदेव सिंह ठठई ने कार्यकारिणी सदस्यों सहित मुख्यातिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस जनसभा में हल्का पूंडरी एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं समेत अन्य ग्रामीणों ने शिरकत की। किसान मजूदरों के उत्थान के लिए मुख्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। राजकुमार पिंडारसी ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है। यदि किसान खुशहाल है, तो हमारा समाज व देश खुशहाल है। आज किसान-मजदूरों का हक दबाया जा रहा है। जो किसान कड़ी मेहनत से खेत-खलिहानों में अनाज पैदा करता है, उसकी मेहनत का उचित मुआवजा तक नहीं मिल पाता। यही स्थिति मजूदरों की भी है। यदि किसान मजबूत होगा,तो मजदूर भी मजबूत होगा। अब समय आ गया है कि किसान व मजदूर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हो जाएं। जब तक किसान-मजदूर अपने अधिकारों के लिए नहीं लड़ेगा, तब तक यूहीं शोषण की चक्की में पिसता रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्षा के दिनों में खेतों में जलभराव से फसलों का बड़ा भारी नुकसान होता है, सरकार द्वारा दी जा रही बीमा पॉलिसी में भी कई त्रुटियां है। जबरन किसान फसल बीमा करवाया जाता है। किसानों को यह तक नहीं पता होता कि कौन-सी बीमा कंपनी मुआवजा देगी और वें कार्यालयों के चक्कर काट कर मन मसोस कर रह जाता है। पिंडारसी ने कहा कि यह मोर्चा किसानों, मजदूरों और सैनिकों के उद्दार के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा और जल संरक्षण की मुहिम में भी जुट गया है। प्रदेश में भाईचारें को मजबूत करने के साथ-साथ जातिवाद को समाप्त कर एक विकसित प्रदेश का निर्माण करना मोर्चे का मुख्य उद्देश्य है। मोर्चा के कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रभारी सुभाष गौड़ ने बताया कि यह मोर्चा पूर्णत: गैर राजनीतिक मोर्चा है, लेकिन देश में स्वच्छ राजनीति स्थापित करने हेतु स्वच्छ छवि के लेागों को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करेगा। मोर्चा स्वच्छ छवि के लोगों को चुनाव लडऩे में समर्थन और सहयोग भी करेगा। मीडिया प्रभारी धर्मपाल राणा ने बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा की सभी 9 विधानसभा सीटों पर मोर्चा के सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर गुर्जर समाज के प्रधान ज्ञान सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष राजबीर, पूर्व सरंपच सतपाल सिंह, राजाराम जाजनपुर, पलविंदर सिंह नंबरदार, रमेश पटवारी अरोड़ा, हरि सिंह नंबरदार, महिंदर सिंह, हरचंद सिंह चंदलाना, अनिल कुमार बंदराना, देशराज, डा. दविंद्र सिंह ढुल, बृजपाल गांधी, जसबीर राणा, जिले सिंह राणा, कुलविंदर सिंह हाबड़ी, नाजर सिंह, जोगिंद्र सिंह और प्रताप सिंह मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *