कुरुक्षेत्र, 15 सितंबर । कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी की एक बैठक आज पंजाबी धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में दशहरा कमेटी के पूर्व प्रधान केसर चंद गुलाटी को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से अमित गुलाटी को कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी का प्रधान चुना गया व कार्यकारिणी का गठन किया गया। हरियाणा के पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा को संरक्षक बनाया गया, मुकंद लाल सुधा को वरिष्ठ उपप्रधान, प्रदीप झांब को वरिष्ठ उपप्रधान, विक्की मैहता को वरिष्ठ उपप्रधान, गुलशन गाबा, धर्मेंन्द्र सचदेवा, सतीश शर्मा, सुनील कक्कड़ तथा मुलखराज अनेजा आदि को उपप्रधान बनाया गया। फतेहचंद गांधी को महासचिव, पवन मिगलानी को कोषाध्यक्ष, नरेश चौधरी, अशोक मैहता, विनय मिगलानी, श्याम आहुजा, नरेन्द्र चौहान तथा नवीन बजाज को सचिव बनाया गया। प्रशांत पुरी, कृष्णलाल माटा तथा गगन कोहली को सहसचिव बनाया गया। डा. राजेश वधवा व प्रेम चावला को प्रचार सचिव, चरणजीत गाबा, रमेश सुधा, रामस्वरूप चोपड़ा, सोम सचदेवा, धीरज गुलाटी, प्रेम मदान, रिंकू ललित, अमीर चन्द, संजय सड़ाना, मोहनलाल अरोड़ा, ललित मैहता, दिनेश कक्कड़ तथा दिवानचंद गांधी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।
फोटो : दशहरा कमेटी : रविवार को पंजाबी धर्मशाला में आयोजित बैठक के दौरान दशहरा कमेटी की नई कार्यकारिणी के सदस्य।
Post Now India Post Now India