Breaking News
Home / Uncategorized / उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने पेहवा चौक स्थित विवेकानंद पुस्तकालय का निरीक्षण करके दी जा रही व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक ली

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने पेहवा चौक स्थित विवेकानंद पुस्तकालय का निरीक्षण करके दी जा रही व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक ली

कैथल, 16 सितंबर: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने पेहवा चौक स्थित विवेकानंद पुस्तकालय का निरीक्षण करके दी जा रही व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक ली। उन्होंने कहा कि जिला लाईब्रेरी में आम जन विशेषकर बच्चों को पढऩे के लिए संसाधनों के साथ-साथ एक अच्छा वातावरण दिया जा रहा है, ताकि इस स्थान पर बैठकर वे विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं की तैयारियां कर सकें।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जल्द ही इस लाईब्रेरी में ई-लाईब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा एक कम्प्यूटर कक्ष बनाया जाएगा। ई-लाईब्रेरी के माध्यम से सभी पुस्तकें कम्प्यूटर में देखी व पढ़ी जा सकेंगी। लाईब्रेरी में विभिन्न विषयों की 17 हजार किताबें हैं। विद्यार्थियों को पढऩे के लिए किताबें रिफंडएबल सिक्योरिटी के साथ 14 दिन के लिए दी जाती है। उन्होंने कहा कि लाईब्रेरी में सीसीटीवी कैमरे, वातानुकूलित कमरे, नया फर्नीचर आदि की व्यवस्था की गई है, ताकि विद्यार्थियों को पढऩे के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत नही हो। उपायुक्त ने इस मौके पर लाईब्रेरी में पढ़ रहे बच्चों से संवाद किया और उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने न्यूज पेपर रिडिंग रूम, लड़कियों के लिए बनाए गए कक्ष, किताबों के रखने के रैक का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि लाईब्रेरी में लड़कियों की बैठने की अलग व उचित व्यवस्था करें। इसके साथ-साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। पुस्तकों के रैक के आगे संबंधित विषय के बारे में पर्ची चस्पा करें, ताकि विद्यार्थियों को किताबें ढुंढऩे में किसी भी प्रकार की दिक्कत नही हो। विद्यार्थियों की मांग पर उपायुक्त ने कहा कि छुट्टïी वाले दिन वैकल्पिक स्टाफ की व्यवस्था के साथ लाईब्रेरी को खोलने की योजना की दिशा में कार्य किया जाएगा, ताकि पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को कोई दिक्कत नही हो। इस अवसर पर डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज के प्रिंसीपल ऋषिपाल बेदी के अलावा लाईब्रेरी का स्टाफ मौजूद रहा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *