Breaking News
Home / Uncategorized / ई.वी.एम. से नहीं हो सकती किसी प्रकार की छेडख़ानी, वी.वी.पैट. मशीन पर देख सकेगें वोट की वैरिफिकेशन-नगराधीश सुरेश राविश

ई.वी.एम. से नहीं हो सकती किसी प्रकार की छेडख़ानी, वी.वी.पैट. मशीन पर देख सकेगें वोट की वैरिफिकेशन-नगराधीश सुरेश राविश

कैथल, 16 सितंबर: नगराधीश सुरेश राविश ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए ई.वी.एम. और वी.वी. पैट की विश्वसनियता को जनता में कायम रखने के मकसद से सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में मीडिया कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रिंट, इलैक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों ने भाग लिया।

नगराधीश सुरेश राविश ने सभी मीडियाकर्मियों का स्वागत किया और ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. की कार्य प्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1990 के आस-पास देश में ईवीएम यानि इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन का कार्य शुरू हुआ। चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से होने चाहिए। इसके बाद वर्ष 2014 के चुनाव में देश के कई हिस्सों में वीवी पैट (वोटर वैरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रोल)प्रयोग में ली गई। हरियाणा में भी कई बूथों पर सैंपल के लिए वीवी पैट लगाई गई थी। इसके पश्चात विगत लोकसभा आम चुनाव में सभी बूथों पर वीवी पैट उपलब्ध करवाई गई, जो पूर्ण रूप से अपने मकसद में सफल रही। वीवी पैट के जरिये कोई भी मतदाता अपनी पंसद के उम्मीदवार को वोट करने के बाद उसे एक छोटी स्क्रीन पर 7 सेंकड के लिए एक स्लिप पर आसानी से देख सकता है जो स्वत: ही मशीन में गिर जाती है। उन्होंने बताया कि बैलेट युनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवी पैट यानि तीनों डिवाईस से मिलकर ही कम्पलीट ईवीएम बनती है। ईवीएम फुलप्रुफ यानि अभेद्य है, इसे हैक नही किया जा सकता। टेंपरिंग या छेड़-छाड़ के बाद इसमें लगी मैमोरी चिप काम ही नहीं करेगी। इस प्रकार इनके प्रयोग को लेकर जनता या मतदाताओं में कदापि किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए।
नगराधीश ने ईवीएम और चुनाव में इनके प्रयोग को लेकर मीडिया को कुछ और जानकारी दी और बताया कि चुनाव आयोग की हिदायत के अनुसार मतदान की तिथि से पूर्व, निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को कई तरह की प्रक्रियाएं पूरी करनी होती है, इनमें त्रिस्तरीय रैंडमाईजेशन प्रमुख रूप से होता है। प्रथम रैंडमाईजेशन में कौन सी मशीन किस निर्वाचन क्षेत्र में जाएगी, द्वितीय में किस मशीन के साथ कौन सी बी यू, सी यू, वी वी पैट लगेगी, और तीसरे रैंडमाईजेशन में कौन सी ई वी एम किस बूथ पर जाएगी शामिल है। तीनों के समय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाता है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने मीडियाकर्मियों का आहवान किया कि वे मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करे ताकि लोकतंत्र मजबूत रहे। इस मौके पर चुनाव नायब तहसीलदार शमशेर सिंह, राजेंद्र, प्रदीप कुमार व पिं्रट व इलैक्ट्रोनिक मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *