Breaking News
Home / Uncategorized / कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद श्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव हेतू चलाए जा रहे महासम्पर्क अभियान के तहत पूंडरी शहर में घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की प्रचार सामग्री वितरित की

कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद श्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव हेतू चलाए जा रहे महासम्पर्क अभियान के तहत पूंडरी शहर में घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की प्रचार सामग्री वितरित की

पूंडरी, 14 सितम्बर: कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद श्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव हेतू चलाए जा रहे महासम्पर्क अभियान के तहत पूंडरी शहर में घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की प्रचार सामग्री वितरित की तथा लोगों को सरकार द्वारा गत 5 वर्ष के दौरान करवाए गए अभूतपूर्व विकास कार्य एवं जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आम जनता सरकार की नीतियों को समर्थन देते हुए पार्टी के 75 प्लस लक्ष्य को हासिल करने में पूर्ण सहयोग करें।

श्री नायब सिंह सैनी ने स्थानीय गिरधर आहलुवालिया चौक से हाबड़ी चौक तक महासम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश सरकार द्वारा गत 5 वर्ष मेें करवाए गए विकास कार्यों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रचार सामग्री वितरित की। उन्होंने घर-घर व दुकान-दुकान जाकर लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गत 5 वर्षों में सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र को सार्थक करते हुए हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। सम्पूर्ण प्रदेश में सरकार द्वारा एक समान विकास कार्य करवाए गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा एक-हरियाणवी एक के तहत प्रदेश के हर परिवार को अपना परिवार माना है तथा गरीबी की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। कल्याणकारी योजनाओं के क्रियांवयन में पारदर्शिता लाते हुए इन योजनाओं को ऑनलाईन किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप योजनाओं का लाभ सीधे लाभ पात्रों तक पहुंच रहा है।

लोकसभा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में देश का गौरव बढा है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियांवित की जा रही हैं। इससे पूर्व उन्होंने स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रैस प्रतिनिधियों से भी बातचीत की तथा प्रदेश वे केंद्र सरकार की नीतियों तथा विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री परिवार समृद्घि योजना शुरू की गई है, जिसके तहत लाभ पात्र परिवारों को सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार द्वारा प्रदेश के सभी परिवारों को परिवार पहचान पत्र जारी किए जाएंगे, जिससे लाभ पात्रों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हर गरीब परिवार को घरेलू गैस कनैक्शन दिए गए हैं तथा प्रदेश को कैरोसीन मुक्त किया गया है।

उन्होंने पूंडरी हलका की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गत लोकसभा चुनाव में इस हलका की जनता ने उन्हें पूरा समर्थन दिया है तथा वे विधानसभा चुनाव के बाद विशेष कार्यक्रम आयोजित करके जनता का धन्यवाद करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रो. दिनेश कौशिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड, रणधीर गोलन, सुभाष हजवाना, मुखत्यार साकरा, सुभाष मुंदड़ी, तेलू राम ढुल, राजेंद्र सिरसल, ईशम सिंह साकरा, संजीव गामड़ी, मोनू खुराना, रामकुमार, कृष्ण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अनिता चौधरी, जोगेंद्र सहारण, विनोद बंसल, श्रवण सिंगला, कृष्ण कौल, सत्यवान ढुल सहित पार्टी के वरिष्ठï पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *