Breaking News
Home / Uncategorized / कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में नए विद्यार्थियों के लिए 2 दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आज से

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में नए विद्यार्थियों के लिए 2 दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आज से

कुरुक्षेत्र, 25 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से नए विद्यार्थियों के लिए फैकल्टी लॉज में शुक्रवार से दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा मुख्यातिथि होंगे जबकि जनसत्ता के सम्पादक मुकेश भारद्वाज मुख्य वक्ता होंगे।

संस्थान की निदेशिका डॉ. बिंदु शर्मा ने बताया कि संस्थान में दाखिला लेने वाले नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले सत्र में जनसत्ता के सम्पादक मुकेश भारद्वाज भारत में समाचार एवं पत्रकारिता के भविष्य पर चर्चा करेंगे। दूसरे सत्र में अंग्रेजी विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर दिनेश कुमार मीडिया एवं भाषा पर अपना व्याख्यान देंगे। तीसरे सत्र में चितकारा विश्वविद्यालय के डीन स्कूल आफ डिजाईन एंड एनिमेशन विनीत कपूर विद्यार्थियों से ग्राफिक्स, एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया नई पीढ़ी के लिए नया उद्योग विषय पर व्याख्यान देंगे।
27 जुलाई शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टैंट प्रोफेसर एवं मीडिया आलोचक, मीडिया उद्योग में अवसर, संभावनाएं व चुनौतियों पर अपना व्याख्यान देंगे। इसी दिन एक अन्य सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर साईंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार इंटरनेट एवं सोशल मीडिया संभावनाओं की एक नई दुनिया विषय पर व्याख्यान देंगे। ओरिएंटेशन कार्यक्रम के अंतिम सत्र में हिमाचल प्रदेश कोरेयूगेशन बाक्स पैकेजिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन प्रिटिंग और पैैकेजिंग भविष्य के मुद्रकों के लिए एक नया उद्योग विषय पर चर्चा करेंगे। समापन सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन आफ कामर्स डॉ. नरेन्द्र सिंह मुख्यातिथि होंगे।

कोर्स के कोर्डिनेटर डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि इस दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद़देश्य विद्यार्थियों को समाचार पत्र, टेलिविजन, सोशल मीडिया, मल्टीमीडिया,एनिमेशन, प्रिटिंग एवं पैकेजिंग सहित विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी देना व विद्यार्थियों को मीडिया उद्योग के लिए ट्यूनअप करना है ताकि वे सत्र की शरूआत में ही तय कर सकेंं कि मीडिया के किस क्षेत्र में जाकर वे अपना करियर बना सकते हैं ताकि वे नए शैक्षणिक सत्र में अपने लिए नई दिशा तय कर सकें। उन्होंने बताया कि इस कोर्स के लिए विश्वविद्यालय के सभी नए व पुराने विद्यार्थियों को आंमंत्रित किया गया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *