कुरुक्षेत्र, 23 अप्रैल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्लेसमैंट सैल के तत्वाधान में एक प्लेसमैंट शिविर का आयोजन किया गया, इस शिविर में मेदना लर्निंग फांऊडेशन, लखनऊ के प्रतिनिधियों के द्वारा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए गए। विश्वविद्यालय के प्लेसमैंट आफि सर डॉ. मोहिन्द्र सिंह ने बताया कि मेदना फ ाऊंडेशन की टीम ने विश्वविद्यालय का दौरा किया और प्री-प्लेसमैंट वार्ता के माध्यम से विद्यार्थियों को मेदना फ ाऊंडेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके उपरान्त जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाईन अप्लाई किया था उनका एक टेलिफ ोनिक साक्षात्कार आयोजित किया गया। तत्पश्चात् फांऊडेशन की मानव संसाधन अधिकारी सार्या और वरिष्ठ अधिकारी नीलम अहलावत ने विद्यार्थियों का विस्तृत व्यक्तिगत साक्षात्कार किया। इस प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अंतिम रूप से पाँच छात्र-छात्राओं का चयन कंपनी की तरफ से किया गया। चयनित विद्यार्थियों में प्रियंका मलिक, सोनाली सिंगला, विनय कुमार, नीरज चौधरी और पुरूषोतम शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों को वार्षिक वेतन के रूप में 3 लाख 81 हजार रूपये वेतन के रूप में दिए जाएंगे और ये विद्यार्थी अपनी अंतिम परीक्षा के बाद जून माह में कंपनी को ज्वाईन करेंगे।
डा. मोहिन्द्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के चयन पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा और कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Post Now India Post Now India