कुरुक्षेत्र, 23 अप्रैल। मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा के निर्देशानुसार व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा के मार्गदर्शन में एनएसएस, यूटीडी द्वारा मत जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किरमिच गांव में किया गया। इस अभियान की शुरूआत एनएसएस स्वयं सेवियों द्वारा मतदान जागरूकता के नारों के साथ हुई। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन में तहसीलदार इलैक्शन संदीप व दो ट्रेनर्स को ईवीएम मशीनों के साथ ग्रामीण जनों को मतदान प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने मतदान संबधी जानकारी ग्रामीणों को कविता, पाठ व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि एक जनतंत्र व लोकतंत्र तभी सफल हो पाता है जब एक देश के नागरिक जाति धर्म सम्प्रदाय, रंग से ऊपर उठकर सही प्रत्याशी को वोट देतें हैं। उन्होंने कहा कि यह हर व्यस्क नागरिक का अधिकार होने के साथ-साथ उसका कर्तव्य भी है कि देश के विकास का सहभागी बने व सही व्यक्ति को वोट डालें।
इस कार्यक्रम में एसडीएम. अनिल यादव का विशेष योगदान रहा। किरमिच के सरपंच ओम प्रकाश व पंचों ने अपना पूर्ण सहयोग करके कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता, डॉ. सुरजीत, डा. नरेश व डा. मोनिका मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India