कुरुक्षेत्र, 23 अप्रैल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा सात दिवसीय विधि कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। यह कार्यशाला सात दिवस तक चलेगी। इस कार्यशाला में पहले दिन कुरुक्षेत्र डिस्ट्रीक कोर्ट के सिविल मामलों के प्रसिद्ध एडवोकेट आर. एन. पटवा मुख्य अधिवक्ता रहे। इस कार्यशाला के दूसरे दिन बी. आर. अंबेडकर यूनिवर्सिटी की वाइस चाँसलर डा. विनय कुमार मुख्य अधिवक्ता थे। इसके अतिरिक्त माननीय जज डिस्टीक कोर्ट कुरुक्षेत्र व अन्य जिलों से भी वक्ता व्याख्यान देंगे।
विधि विभाग के अध्यक्ष व डीन्न प्रो. दलीप कुमार ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विधि विभाग के विद्यार्थियों को सिविल, क्रिमिनल, प्रापटी मामलों में मुख्य धाराओं पर ध्यान केन्द्रित करना है व कोर्ट में इन मामलों में आने वाली तकनीकी समस्याओं व ध्यान में रखने लायक विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना है। विद्यार्थियों को कानून की डिग्री लेने के पश्चात कैरियर संबधी ज्ञान दिया जाएगा। प्रो. दलीप कुमार ने इस कार्यशाला का शुभारम्भ किया व इसके सफलपूर्वक संचालन के लिए विभाग के अध्यापकगण व विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर डा. महाबीर, डा. अजीत, डा. मोनिका, डा. चांद राम जिलोवा, डा. सुशीला चौहान, डा. प्रोमिला, दलीप कुमार मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India