कुरुक्षेत्र 2 जनवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग ने जिम एंड एयरोबिक इंस्ट्रक्टर के लिए तीन माह के सर्टिफिकेट कोर्स लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सांयकालीन सत्र में विद्यार्थियों के लिए यह तीन माह सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया था । 5 जनवरी से आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं तथा इस कोर्स के लिए आनलाईन फार्म 28 जनवरी तक भर सकते हैं। आवेदक आनलाईन रसीद के साथ डाक द्वारा 30 जनवरी तक विभाग में फार्म भेज सकते हैं। 1 फरवरी 2019 को कोर्स के लिए चयनित सभी विद्यार्थियों की सूची विभाग में लगाई जाएगी। कोर्स के लिए 3 हजार 200 रूपये फीस निर्धारित की गई है। 2 फरवरी से कोर्स की कक्षाएं विभाग में शुरू होगी।
Home / Education / कुवि के शारीरिक शिक्षा विभाग के जिम एंड एयरोबिक इंस्ट्रक्टर के लिए तीन माह के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2019
Check Also
डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित
कुरुक्षेत्र 25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …
Post Now India Post Now India