Breaking News
Home / Uncategorized / केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मुम्बई में एशिया गोल्ड मेडलिस्ट सतीश कुमार बोहत को महाराजा शिवाजी छत्रपति अवार्ड 2019 देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मुम्बई में एशिया गोल्ड मेडलिस्ट सतीश कुमार बोहत को महाराजा शिवाजी छत्रपति अवार्ड 2019 देकर किया सम्मानित

करनाल 06 जुलाई, हरियाणा पुलिस के जवान (एशिया गोल्ड मेडलिस्ट) सतीश कुमार बोहत को केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले (सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय) ने मुम्बई में महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराजा शिवाजी छत्रपति अवार्ड 2019 देकर सम्मानित किया। मुम्बई से करनाल आने पर स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने सतीश कुमार बोहत का जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर सुभाष चन्द्र ने गोल्ड मेडलिस्ट सतीश कुमार बोहत को कहा कि आप ऐसे ही मेहनत करते रहे, देश का नाम रोशन करते रहें, हम आपके उज्वल भविष्य के लिए हरियाणा सरकार से शिफारिश करेंगे और जापान में होने वाली वल्र्ड चम्पियनशिप 2021 में ऐसे ही प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करे। मेरा आर्शीवाद ओर शुभकामनये आपके साथ है। इस अवसर पर मुकेश लोहट, सतबीर तंवर, सोमपाल, शुभम तंवर, राहुल बोहत, सुनील कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *