Breaking News
Home / Social / खुखरायण सभा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लिया पौधे लगाने का संकल्प

खुखरायण सभा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लिया पौधे लगाने का संकल्प

आज क्षत्रिय खुखरायण सभा कुरुक्षेत्र द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर सर छोटूराम पार्क में पौधा लगाकर उसका पौषण करने का संकल्प लिया । क्षत्रिय खुखरायण सभा कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष आशीष सभरवाल ने सभी को पर्यावरण का महत्व समझाते हुए बताया कि किस प्रकार से बढ़ता प्रदुषण आज हमारे समाज एव हमारी पृथ्वी के लिए एक विकट समस्या बन चुकी है और यदि हमने समय रहते ही इसके प्रति जागरूक नही हुए तो हमारी आने वाली पीढ़ी इस पृथ्वी को इसके मूलस्वरूप में नही देख पाएगी, इस लिए हम सभी बिरादरी के सदस्यों को इस विषय पर एक साथ आगे आकर इस पर लोगो को जागरूक करना चाहिए व खुद भी आत्म प्रेरणा से पर्यावरण संरक्षण में कार्य करना चाहिए, इस अवसर पर बिरादरी के प्रचार सचिव कन्हैया सभरवाल ने कहा कि हर एक पेड़ कीमती है पानी की हर एक बूंद तथा हर एक पौधे को बचाने का आज हम संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर क्षत्रिय खुखरायण सभा के कौशाधक्ष अनूप सूरी ने कहा कि बिरादरी द्वारा शुरू की गई यह मुहिम वर्षभर जारी रहेगी। इस अवसर पर सचिन आनंद, चरंजीत आंनद, गुरदेव सिंह, अनिप सूरी, स्वदेश सभरवाल, हर्ष कोहली तथा नगर के अन्य व्यक्तियों ने पौधरोपण में भाग लिया।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *