Breaking News
Home / Uncategorized / गाँव शामगढ़ में किया स्वच्छता पंचायत का आयोजन, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने ग्रामीणों को बताया स्वच्छता का महत्व

गाँव शामगढ़ में किया स्वच्छता पंचायत का आयोजन, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने ग्रामीणों को बताया स्वच्छता का महत्व

करनाल 19 जून: स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता का विशेष महत्व है। स्वच्छता अपनाने से व्यक्ति रोग मुक्त रहता है और एक स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। अत: हर व्यक्ति को जीवन में स्वच्छता अपनानी चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। यह बात स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने गाँव शामगढ़ में आयोजित स्वच्छता पंचायत को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा की अक्सर लोग अपने घर को तो साफ कर लेते हैं पर अपने आसपास की जगहों की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आसपास का माहौल लोगों के स्वास्थ को प्रभावित करता है। जब कोई बीमारी हो जाती है तो लोग इसके इलाज पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं यदि आस-पास की स्वच्छता पर ध्यान दिया जाए तो अस्पतालों में चक्कर नहीं लगाने पडेंगे। ऐसे में हर व्यक्ति को सफाई के प्रति सचेत होना चाहिए। प्रदेश सरकार द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान इस दिशा में एक सकारात्मक पहल है। सफाई करना केवल एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हर व्यक्ति को इसमें बराबर का योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान एक कार्यक्रम ही नहीं अपितु एक मिशन है, हमें इसे केवल कुछ दिनों के अभियान के तौर पर न लेकर अपनी जिम्मेदारी के तौर पर लेना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनें। उपाध्यक्ष ने कहा कि हर गाँव स्वच्छ और बीमारी मुक्त हो इसके लिए प्रदेश सरकार भरपूर प्रयास कर रही है, स्वछता पंचायत इसी अभियान की एक कड़ी है। इस अभियान का असर इतना हुआ है की अब लोग खुले में शौच जाने से कतराने लगे हैं और गंदगी को इधर-उधर फैंकने से पहले दस बार सोचते हैं।

उन्होंने आदर्श शौचालय बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार का शौचालय बहुत कम लागत में बनाया जा सकता है और इसके लिए 3 फुट गड्ढा खोदकर उसमें जालीदार ईंटों से चिनाई की जाती है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शौचालय के निर्माण के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। ग्रामीणों ने स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया और गांव में पहुंचने पर लोगों ने स्वच्छता के नारे लगाए। उन्होंने इस सम्मान के लिए ग्रामीणों का आभार प्रकट किया और कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए की जा रही उपलब्धियों का व्याखान करते हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताने पर ग्रामीणों का धन्यवाद भी किया

इस मौके पर शिव कुमार, संदीप शामगढ़, ओमप्रकाश, अमरनाथ, नवजोत सौंकड़ा, प्रभजोत सिंह, सचिन सैनी, पवन कुमार, अमरजीत, पाला राम, सतीश शामगढ़, सुरेश पधाना, वेदपाल दादूपुर, विपुल ऐबला, सुभाष त्रेहन, संदीप चौधरी, सतबीर व सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *