कैथल, 30 जुलाई: सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो के निर्देशानुसार गांव सेगा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभागीय क्षेत्रीय अमले ने विकासात्मक गीतों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर विभागीय पार्टी ने ग्राम वासियों को सिरसा की अनाज मंडी में आयोजित होने वाले श्री गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव में पहुंचने का न्यौता भी दिया।
सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के क्षेत्रीय अमले द्वारा ग्रामीणों को लोक गीतों, विकासात्मक गीतों तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े जल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर लोक शैली के द्वारा प्रकाश डाला गया। विभाग के लीडर भजन पार्टी बलबीर शर्मा, जयपाल सिंह, मनोज कुमार, बलवान सिंह ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर आधारित गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कलाकार बलवान सिंह ने गीत की पंक्तियों इसी आफत आणे वाली लोगों, नही किसी पै हल होगा, तड़प-तड़प के मरलेंगे सब, नही पीण नै जल होगा, के माध्यम से जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह वर्तमान में जल का दोहन हो रहा है, आने वाले समय में हमारे सामने जल संकट जैसी भयावह परिस्थिति आ सकती है। लीडर भजन पार्टी बलबीर शर्मा ने हरियाणा सरकार की नीतियों से परिपूर्ण गीत:- हरियाणा सरकार तनै कमाल कर दिए, हरियाणे के नर-नारी खुशहाल कर दिए, के माध्यम से सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पूरे राज्य का एक समान सर्वांगीण विकास किया गया है। युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी गई है।
इस मौके पर ड्रामा इंस्पेक्टर रामफल शर्मा ने भी ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए अनेक कार्य किए गए हैं, जिससे हर वर्ग संतुष्टï है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार गंभीर रूप से कार्य कर रही है, जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में बेटियों के लिंगानुपात में वृद्धि हुई है और प्रदेश वासी जल व पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों से जुड़कर इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर सरपंच राजेंद्र कुमार, नारायण दास, रामफल, रामदिया, रणधीर सिंह, तारा चंद पुरी, बलराज, रामेश्वर शर्मा, ईश्वर शर्मा, सूरजभान, पाला राम, प्रदीप कुमार, रविदत्त, मदन लाल, रामफल आदि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India