कुरुक्षेत्र 16 दिसम्बर | गीता महोत्सव में मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर की ओर से कलाकार प्रतिदिन ब्रह्मसरोवर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक संदेश देते हुए जागरुकता लाने का कार्य कर रहे हैं। रंगआधार संस्था के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटकों से न केवल लोगों का मनोरंजन किया जा रहा है, अपितु समाज को बुराईयों से लड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नशामुक्ति,स्वच्छ भारत, यातायात के नियम, पानी बचाओ आदि विषयों पर कलाकार प्रत्येक दिन ब्रह्मसरोवर पर आने वाले पर्यटकों को लुभाने का कार्य कर रहे हैं। कलाकारों ने पर्यावरण बचाओ विषय पर आधारित नाटक हमारी भी सुनो प्रस्तुत किया।
Post Now India Post Now India