Breaking News
Home / Uncategorized / गोदामों में चावल रखने की जगह उपलब्ध करवाएं एफसीआई अधिकारी: फुलिया

गोदामों में चावल रखने की जगह उपलब्ध करवाएं एफसीआई अधिकारी: फुलिया

कुरुक्षेत्र 3 मार्च। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि राईस मिलर्स को प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता और सुविधाएं महुैया करवाई जाएगी तथा उनकी सभी परेशानियों को समय रहते दूर किया जाएगा।
वे हरियाणा राईस मिलर्स एसोसिऐशन के शिष्टï मंडल से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले हरियाणा राईस मिलर्स एसोसिऐशन के चेयरमैन जवैल सिंगला, रमेश सुधा, राजेन्द्र गर्ग, सौरव गुलयानी, गगन सिंह, एस मित्तल के शिष्टï मंडल में उपायुक्त के समक्ष एफसीआई गोदामों में चावल
 के लिए उचित स्पेश की व्यवस्था करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त ने दूरभाष पर एफसीआई के अधिकारियों को आदेश दिए कि सभी गोदामों में राईस मिलर्स एसोसिऐशन को चावल रखने के लिए उचित जगह का प्रबंध करवाया जाए। इस मामलें में लापरवाही सहन नहीं होगी। इस मौके पर राईस मिलर्स एसोसिऐशन के सभी सदस्य मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *