घरौंडा/करनाल 10 फरवरी, घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए एक खुशनसीबी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय कुटेल का शिलान्यास अपने हाथो से कर रहे हैं। इस विश्वविद्यालय के बनने से इस क्षेत्र के लोगो को स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा 12 फरवरी को कुरूक्षेत्र के कार्यक्रम से इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जा रहा है, स्थानीय स्तर पर भी विश्वविद्यालय परिसर कुटेल में हजारो की संख्या में क्षेत्र के लोग भी इस कार्यक्रम में पहुचेंगे।
विधायक ने बताया कि घरौण्ड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगो के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बड़ी सौगात दी है। इस विश्वविद्यालय के बनने से उत्तर भारत के लोगो को स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा व रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। घरौण्डा विधानसभा क्षेत्र के लिए सरकार की यह सौगात एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। इस विश्वविद्यालय के बनने में जहां सरकार का योगदान है, वहीं कुटेल गांव के लोगो व घरौण्डा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक का योगदान भी है। इस विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है, करीब 22 करोड़ रूपये की लागत से चारदीवारी बनाई जा रही हैं और कुछ बिल्डिग़ का निर्माण कार्य भी चल रहा है, जिसमें मार्च के बाद नर्सिंग व फीजियोथैरेपी की कक्षाएं लगनी आरम्भ हो जाएंगी। इस विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य एचपीएल (हिन्दुस्तान प्रैफेब लिमिटेड) द्वारा किया जा रहा है। उन्होने बताया कि लोगो की सुविधा के लिए शीघ्र ही विश्वविद्यालय का रास्ता हाईवे से जोड़ा जाएगा।
Post Now India Post Now India