Breaking News
Home / Uncategorized / चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न करवाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं

चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न करवाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं

कैथल, 23 अप्रैल ( ) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2019 को शांतिपूर्वक व निष्पक्षता से सम्पन्न करवाने के लिए जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न करवाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। सभी पोलिंग लोकेशन पर माईक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त रहेंगे। जिला के 795 बूथों के लिए प्रथम रैंडमाईजेशन करके पीठासीन अधिकारियों, वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों के साथ-साथ पोलिंग अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर 3 हजार 499 अधिकारी एवं कर्मचारी चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न करवाएंगे।

डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि गुहला विधानसभा क्षेत्र के 196 बूथों के लिए 863, कलायत विधानसभा के 209 बूथों के लिए 920, कैथल विधानसभा क्षेत्र के 206 बूथों के लिए 907 तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के 184 बूथों के लिए 809 पीओ, एपीओ तथा पोलिंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई है, जो चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्षता से सम्पन्न करवाएंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा आम चुनाव देश के महात्योहार में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए स्वीप के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। जिला में लोकतंत्र की मेहंदी, वोटरगिरी, विशेष प्रचार अभियान तथा अन्य स्वीप गतिविधियों से आम जन को मत के महत्व और मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव में जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है और उनके नाम मतदाता सूची में है, वह मतदाता विभिन्न 11 दस्तावेज पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसैंस, हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया कर्मचारी पहचान पत्र, बैंक व पोस्ट आफिस की फोटो सहित पासबुक, पैन कार्ड, आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, हैल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड, फोटो सहित पैंशन दस्तावेज, सांसद, विधायक कार्यालय द्वारा पहचान पत्र तथा आधार कार्ड दिखाकर मतदान कर सकता है। मतदान के दौरान दिव्यांग मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्हें मतदान केंद्र तक लाने व छोड़ने तथा मतदान करने में मदद की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिला में आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना दृढ़ता से की जा रही है। सी-विजिल पर आने वाली शिकायतों का समबद्घ निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में सी-विजिल पर गुहला विधानसभा क्षेत्र से संबंधित 9 शिकायतें, कैथल विधानसभा क्षेत्र से संबंधित 17 शिकायतें, कलायत विधानसभा क्षेत्र से संबंधित 7 शिकायतें तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित 1 शिकायत सहित कुल 34 शिकायतें आई, सभी शिकायतों का निपटान समयबद्घ किया जा चुका है।

डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि चुनाव को संपन्न करवाने हेतू जिला में 947 कंट्रोल यूनिट, 2 हजार 449 बैलेट यूनिट तथा 990 वीवीपैट उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि गुहला विधानसभा क्षेत्र के 196 मतदान केंद्रों के लिए 216 मशीनें व वीवीपैट्स, कलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए 209 मतदान केंद्रों हेतू 230 मशीनें व वीवीपैट्स, कैथल विधानसभा क्षेत्र के 206 मतदान केद्रों हेतू 227 मशीनें व वीवीपैट्स तथा पूंडरी विधानसभा के 184 मतदान केंद्रों के लिए 203 ईवीएम एवं वीवीपैट्स उपलब्ध है। इनके अतिरिक्त हर विधानसभा क्षेत्र हेतू 10 प्रतिशत ईवीएम एवं वीवीपैट्स आरक्षित रखी गई हैं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *