कुरुक्षेत्र 23 अप्रैल: जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संत राम प्रकाश ने लाडवा बाल आश्रम का औचक निरीक्षण किया और बाल आश्रम में रहने वाले बच्चोंं से बातचीत कर फीडबैक लिया है।
मंगलवार को देर सायं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं सैशन जज संत राम प्रकाश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने लाडवा बाल आश्रम का निरीक्षण किया और बाल आश्रम के प्रत्येक कक्ष का मुयाना किया। इस दौरान बाल आश्रम के इंचार्ज शीशपाल व स्टाफ के अन्य लोगों से बातचीत की और विद्यार्थियों से सुविधाओं के बारे में फीडबैक रिपोर्ट हासिल की। इसके अलावा विद्यार्थियों से दिन-प्रतिदिन में आने वाले परेशानियों के बारें में भी पूछा है और कहा कि बच्चों को नियमानुसार तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिए।
Post Now India Post Now India