करनाल, 23 अप्रैल: लोक सभा आम चुनाव 2019 को लेकर जिला में सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने के लिए जिला प्रषासन की ओर से 4 नाके लगवाएं गए है। जिला में षांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए जिला प्रषासन प्रतिबद्ध है। विधानसभा नीलोखेड़ी के अंर्तगत लोकसभा चुनाव के दृश्टिगत चयनित चार जगहों पर बस्तली चैंक, समाना बाहु में रेलवे ट्रैक के पास, माजरा रोडान में आगे नहर के पुल के पास व कारसा डोड से कैथल सीमा पर विशेष तौर पर नाके लगाकर वहां से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से चैकिंग की जा रही है। इन नाको की चैंकिग के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अनीष यादव के निर्देषानुसार मंगलवार को जिला की टीम द्वारा नाकों का औचक निरीक्षण किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से जिला की टीम से डीपीएम राजकुमार सन्धू व सहायक समन्वयक तकनीकी राजीव कुमार षर्मा ने चयनित चारों नाकों पर जाकर टीम की कार्यषैली का निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पाया कि नाके पर मुस्तैद टीम द्वारा आने-जाने वाली प्रत्येक गाड़ी को रूकवाकर पूरी तरह से तालाषी ली गई तथा गाड़ियो की तालाषी की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है।
राजीव कुमार षर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा दृष्टिकोण को देखते हुए जिला में पूरी सतर्कता बरती जा रही है तथा जिला में आने-जाने वाले सभी संदेहात्मक वाहनों पर टीम द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि नाको पर से गुजरने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए भी मतदाता जागरूकता बैनर लगाये गए है, जिसमें लोगों को चुनाव में शत प्रतिशत मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया जा रहा है।
Post Now India Post Now India