Breaking News
Home / Uncategorized / जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जिले में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है

जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जिले में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है

कुरुक्षेत्र 21 फरवरी। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जिले में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। विशेष प्रचार अभियान में विभाग तथा पैनल की भजन पार्टियों द्वारा भजनों व गीतों के माध्यम से लोगों को सरकार की नीतियों के बारे में अवगत करवाया जा रहा है।
इस सम्बंध में जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी सुरेश कंवर सरोहा ने बताया कि यह विशेष प्रचार अभियान सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरों के निर्देशानुसार में चलाया जा रहा है।  यह विशेष प्रचार अभियान 22 फरवरी शुक्रवार तक चलाया जाएगा।  इस अभियान के तहत 6 प्रचार यूनिटों की डयूटियां लगाई गई है, जिसमें विभाग की भजन पार्टियां, सुचिबद्घ भजन पार्टी तथा सिनेमा यूनिट शामिल है। इस अभियान के तहत केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी नीतियों तथा सरकार द्वारा किये गए विकासात्मक कार्यो की विस्तृत जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जा रही है। जिले में विशेष प्रचार अभियान के तहत अब तक करीब 250 गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य हो चुका है । कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जन-धन योजना, आवास योजना, उज्जवला योजना, पैंशन योजना, लाडली योजना तथा विकासात्मक परियोजनाओं पर आधारित जानकारी लोकगीतों के माध्यम से आमजन को दी जा रही है। कलाकार प्रचार अभियान के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को बताने के अलावा प्रदेश सरकार की नीतियों पर आधारित प्रचार सामग्री भी ग्रामीणों को दे रहे है।
उन्होंने कहा कि विशेष प्रचार अभियान के तहत वीरवार को कलाकारों ने गांव भिवानी खेडा, बिशनगढ, गुमथला गढू, मदनपुर, कडामी, गादली,कठवा, कलसाना आदि गांवों में आमजन को केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान की तारीफ करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर गीत प्रस्तुत किया गया। बेटियों को भी बेटों की तरह ही सम्मान देने की अपील की। कलाकारों ने युवाओं से किसी भी प्रकार से नशे से दूर रहने को कहा ताकि उनका भविष्य अंधकार में न जाए और ग्रामीण सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी लेकर उनका लाभ उठाएं। सरकार का उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने बताया कि सभी पार्टियों को वह स्वयं तथा कार्यालय के अधिकारियों द्वारा भी चैक भी किया जा रहा है। यह प्रचार अभियान गत 21 जनवरी से जिले में शुरू किया गया था।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *