Breaking News
Home / Uncategorized / जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक डा. कुलदीप सैनी को पितृशोक

जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक डा. कुलदीप सैनी को पितृशोक

कुरुक्षेत्र 4 जुलाई: सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक डा. कुलदीप सैनी के पिता हरिकेश सैनी(90) का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया और लाडवा के गांव छपरा में स्वर्गीय हरिकेश सैनी पंचत्तव में विलीन हो गए।

वीरवार को संयुक्त निदेशक डा. कुलदीप सैनी के पिता के निधन पर कुरुक्षेत्र लोक सभा के सांसद नायब सिंह सैनी, लाडवा विधायक डा. पवन सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने परिवार सदस्यों कश्मीर सिंह, कंवर सिंह, सतीश सैनी, डा.कुलदीप सैनी, संजीव कुमार, बेटी परमजीत और धर्मपत्नी सरदारी देवी के साथ दुख सांझा किया। स्वर्गीय हरिकेश सैनी के निधन पर सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक समीर पाल सरो, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेश कंवर, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी यमुनानगर श्रवण कुमार, एआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, एआईपीआरओ यमुनानगर मनोज पांडे सहित मीडिया, ग्रामीणों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है कि उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *