करनाल 17 अगस्त, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने शनिवार को बसंत विहार कॉलोनी के वासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से नगरनिगम की ओर से करीब 1 करोड़ रुपये की राशि से लगाए जाने वाले 4 पेयजल घर के निर्माण कार्य की परियोजना का श्रीराम चरित्र मानस पब्लिक स्कूल के पास गली नं. 8 में शुभारंभ किया। इस योजना के तहत कॉलोनी में करीब 23.57 कि.मी. लंबी पाईपलाईन बिछाने का भी कार्य जारी है जिसमें से 10 कि.मी. लंबी पाईपलाईन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। इस मौके पर मंत्री ने नगरनिगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कॉलोनी में जल्द से जल्द सीवरेज, स्वच्छ पेयजल की सुविधा तथा पाईपलाईन बिछाने के कार्य को पूरा करें ताकि इस क्षेत्र की गलियों को पक्का करवाया जा सके और लोगों को जन सुविधा मिले। इस अवसर पर मंत्री ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मंत्री काम्बोज शनिवार को अपने प्रस्तावित दौरे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आर्शीवाद यात्रा का निमंत्रण बसंत विहार कॉलोनीवासियों को देने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार द्वारा करीब 5 साल की अवधि में जनकल्याण के अनेक फैसले लेकर प्रदेश की जनता को सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया है। जिसके फलस्वरूप प्रदेश में हर वर्ग का व्यक्ति तरक्की की ओर अग्रसर हुआ है तथा प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। इतना ही नहीं विकास के मामले में प्रदेश की तस्वीर आज बदली-बदली नजर आ रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में सरकार ने जनता के लिए जो काम किए, उनका आर्शीवाद लेने के लिए 18 अगस्त को कालका से मुख्यमंत्री की आर्शीवाद यात्रा शुरू होगी और 22 अगस्त को इंद्री में प्रवेश करेगी और शहीद उधम सिंह चौक पर मुख्यमंत्री इंद्री क्षेत्र के लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी और 8 सितम्बर को रोहतक में इसका समापन होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब मुख्यमंत्री की जन आर्शीवाद यात्रा करनाल जिला में पहुंचेगी आप सभी ने भारी संख्या में पहुंचकर अपना आर्शीवाद देना है। उन्होंने बसंत विहार निवासियों को बलड़ी बाईपास पर पहुंचने का निमंत्रण दिया।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने देश को एक मजबूत प्रधानमंत्री दिया है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। ऐसा ही अद्म्य साहस जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए को हटाकर दिखाया है और एक नया इतिहास रचा है। यह कमाल 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करके दिखाया है, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जनता की आशाओं के अनुरूप कार्य कर रही है और भविष्य में भी कार्य करती रहेगी। उन्होंने पूरे भरोसे के साथ कहा कि हरियाणा में अब की बार 75 प्लस सीट जीतकर फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांव का विकास भी अब शहरों की तर्ज पर हो रहा है और आम आदमी जन सुविधाओं का लाभ मिल रहा है, जैसे पर्याप्त मात्रा स्वच्छ पेयजल, बिजली, अच्छी सडक़ें व गलियां, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा तथा गंदे पानी की निकासी का समुचित प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह गरीब लोगों की पीड़ा भी समझते हैं और किसानों का दुख भी। सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए कार्य भी कर रही है।
ये रहे उपस्थित:
मंत्री कर्णदेव काम्बोज के दौरे के दौरान कुंजपुरा मंडल के अध्यक्ष नंदलाल पांचाल, कंवर पाल राणा, सतीश राणा, बलविन्द्र सिंह, अनिल राणा, दीपक दनियालपुर, सतपाल ऊचाना, महाबीर सिंह, नेरश मंगलपुर, कंवर पाल, रामेश्वर, हरि सिंह, देसराज, महेन्द्र लाठर, हंसराज सरपंच, नरेंद्र राणा, अमित, गुलाब पोसवाल, प्रताप सिंह, संदीप गौतम, संजीव कुमार, सुभाष, शिवचरण, सुदेश कुमार सरंपच, गुरदर्शन सिंह, रविन्द्र कुमार, इकबाल सिंह, भगत राम सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बॉक्स: गांगर में करीब एक दर्जन लोगों ने मंत्री कर्णदेव काम्बोज की उपस्थिति में की भाजपा ज्वाईन, जन आर्शीवाद यात्रा का दिया निमंत्रण
मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने बसंत विहार के बाद गांव गांगर में पहुंचकर लोगों को जन आर्शीवाद यात्रा का निमंत्रण दिया और कहा कि रम्बा पहुंचकर जन आर्शीवाद यात्रा का स्वागत करें। इस मौके पर करीब एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस छोडक़र मंत्री कर्णदेव काम्बोज की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें नंबरदार कंवर पाल राणा, संजीव कुमार, राजेश कुमार, अनिल कुमार, बिट्टू इत्यादि के नाम शामिल हैं।
बॉक्स: मंत्री काम्बोज ने गांव कुडक़, जटपुरा और ऊचाना के लोगों को जन आर्शीवाद यात्रा का दिया निमंत्रण, कुडक़ गांव में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केन्द्र का मंत्री ने किया शिलान्यास
मंत्री काम्बोज गांगर के बाद गांव कुडक़ में पहुंचे और करीब 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केन्द्र का शिलान्यास किया तथा लोगों को जन आर्शीवाद यात्रा का निमंत्रण दिया। इसके बाद गांव जटपुरा व ऊचाना में पहुंचे और उन्हें भी यात्रा का निमंत्रण दिया और कहा कि यह ग्रामीण ऊचानी पहुंचकर जन आर्शीवाद यात्रा का स्वागत करें।
Post Now India Post Now India