कैथल 17 अगस्त: हरियाणा के एक और सुधार कार्यक्रम के परियोजना निदेशक रॉकी मित्तल ने ग्योंग गांव स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा एवं खेल क्षेत्रों में उत्कृष्टï प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाएं तथा शिक्षण कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के ग्राम पंचायत की पहल की सराहना की।
श्री रॉकी मित्तल ने ग्योंग गांव स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं में मैरिट प्राप्त करने वाले 14 विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कबड्डïी एवं हैंडबॉल के 20-20 उत्कृष्टï खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया। इस विद्यालय के कबड्डïी खिलाड़ी अंकित दलाल ने खेलों इंडिया प्रतियोगिता के तहत गोल्ड मैडल प्राप्त किया है तथा गत वर्ष ऑल इंडिया श्रेणी में गोल्ड मैडल प्राप्त किया था। उन्होंने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए विद्यालय के प्राचार्य कमल सैनी व अन्य अध्यापकगण को भी सम्मानित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे समाज से अच्छे संस्कार ग्रहण करें तथा माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कठिन मेहनत करें। हरियाणा सरकार द्वारा लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति एप शुरू की गई है, जिसे सभी लड़कियों को डाऊनलोड करके अपनी सुरक्षा के लिए प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने विद्यालय परिसर में मिड डे मिल योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे गए कड़ी चावल का भी अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से भोजन की गुणवता के बारे में बातचीत की। विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में अच्छी गुणवत्ता का भोजन परोसा जाता है तथा साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है।
गांव के सरपंच विक्रम सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में शिक्षण कक्षों में 14 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। ग्राम पंचायत द्वारा विद्यालय परिसर में आरओ सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। ग्राम पंचायत द्वारा विद्यालय के रख-रखाव के लिए स्कूल प्रबंध के साथ पूरा सहयोग दिया जाता है। दसवीं कक्षा में मैरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में मीनाक्षी, पूनम तथा 12वीं कक्षा में मैरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में ममता, रशमी, कृमात, अंजु, नवीन, अनील, पवन, साहिल, राजकुमार, साहिल कुमार, संजय आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर अध्यापक गणों में राम सिंह, राजकुमार, पूनम मलिक, जयभगवान, पुनीत राविश, रीना सेठ, सतपाल, मोहन, दलबीर, सुरेश, मीना अरोड़ा, आशा रानी, चांद सिंह, पवन, सतीश, संजीव सहित अन्य अध्यापकगण तथा गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India