कुरुक्षेत्र 28 फरवरी -भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में एन एस एस यूनिट 1 व 2 द्वारा 7 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा संस्कृत अकादमी पंचकूला के निदेशक डा. सोमेश्वर दत, डी.ए.वी. काॅलेज पिहोवा के प्राचार्य कामदेव झा तथा संस्कृत अकादमी पंचकूला के विकास अधिकारी मुकेश पाण्डेय इत्यादि विशिष्ट अतिथि भी मौजूद थे। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि इस शिविर में करीब 100 स्वयंसेवक छात्राएं भाग ले रही हैं। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डा. गीता गोयल ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनीता रानी , दीप्ति शर्मा, डा. सरोजिनी जमदग्नि , डा. सुनीता शर्मा तथा डा. अनीता शर्मा इत्यादि प्राध्यपिकाएँ भी मौजूद थी। उल्लेखनीय है कि इस शिविर में सात दिनों तक स्वयंसेवक छात्राएं जन जागृति, स्वच्छता रैली, कुष्ठाश्रम, अनाथ आश्रम एवं वृद्धाश्रम भ्रमण आदि कार्यक्रमों में भागेदारी दिखाएंगी। इस दौरान छात्राएं गांव लौहार माजरा तथा गढी रोढान आदि में जाकर लोगों को विभिन्न सामाजिक कुरीतियों , मघपान, नशा, धुम्रपान इत्यादि बुराईयों को समूल नष्ट करने के लिए जागृत करेंगी। सिंगला ने बताया कि शिविर के पहले दिन स्वयंसेवक छात्राओं ने योगा तथा इसके पश्चात मेडिटेशन किया। प्राचार्या डा. गीता गोयल ने टीम वर्क विषय पर पावर प्वाइंट प्रस्तुती द्वारा छात्राओं को प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनीता रानी ने पूरे सप्ताह चलने वाले क्रियाकलापों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। डा. कामदेव झा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज समाज में अनेक कुरीतियों एवं बुराईयां पनप रही हैं। एन एस एस ऐसा धरातल है जो हमें इन बुराईयों के प्रति जागरूक करता है। आज के युवा कल के कर्णधार हैं। जो समाज में जनजागृति करने का पुनीत कार्य करते हैं। मुकेश पाण्डेय ने सभी को इस मुहिम के लिए प्रोत्साहित किया। डा. सोमेश्वर दत्त ने एन एस एस कार्यक्रम अधिकारियों एवं छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही महाविद्यालय में सात दिवसीय हरियाणा संस्कृत अकादमी द्वारा प्रायोजित 7 दिवसीय थिएटर वर्कशाप का शुभारंभ भी हुआ। साथ ही राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अन्तर्गत इंटर क्लास साइंस क्विज का आयोजन भी किया गया।
Post Now India Post Now India