Breaking News
Home / Religious / जय ओंकार आश्रम में मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

जय ओंकार आश्रम में मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

कुरुक्षेत्र : जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ की  ओर से जय ओंकार आश्रम श्री ब्रह्मा मन्दिर में सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के अलावा दूरदराज से श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सभी ने भगवान शिव को पंचामृत स्नान करा सर्व कल्याण की मन्नतें मांगी। सुबह ओंकार यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सभी ने यज्ञ में आहुतियां डाली। संघ  संरक्षक कुरड़ी वाले महाराज ने यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली और भगवान शिव को स्नान करा भोग लगाया। स्वामी  संदीप ओंकार ने  श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि पर्व का महत्व बताया और कहा कि शिवलिंग निराकार परब्रह्म ओंकार भगवान का साक्षात स्वरूप है – भगवान शिव सभी देवों के अधिष्ठाता हैं। इस विशेष दिवस पर स्वयं ब्रह्मा विष्णु एवं  महेश भी समस्त देवी देवताओं के साथ मिलकर भगवान शिव को  स्नान कराते हैं और स्तुति करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक पर्व को यज्ञ के साथ मनाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने 108 कन्याओं का पूजन कर भंडारे का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ प्रभु का प्रसाद चखा।   संघ संचालक पंडित शिव नारायण दीक्षित ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन  निराकार पारब्रह्मनिराकार परब्रह्म ओमकार भगवान के साक्षात स्वरूप शिवलिंग प्रतिदिन सहस्त्रनामावली से सहस्त्र वेल  पत्रों के द्वारा पूजन किया जाता है .  जो 8 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *