करनाल, 4 मार्च
भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने भाजपा सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों पर खुशी जाहिर हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हरियाणा की सवा सौ करोड़ जनता को जो करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है, वह वास्तव में सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाने का एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
श्री आनन्द ने सैक्टर-13 स्थित भाजपा कार्यालय में बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने चंडीगढ़ से सभी 22 जिलों के लिए 4106 करोड़ रुपये से अधिक की 211 परियोजनाओं का डिजिटल के माध्यम से एक साथ उद्घाटन एवं शिलान्यास कर ‘हरियाणा एक हरियाणवीं एकÓ के मूलमंत्र पर चलते हुए क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद एवं जातिवाद के भेदभाव को खत्म करने का काम किया है। श्री आनन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाने का अनूठा उदाहरण देश के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कांग्रेस सरकार के दस वर्षों में की गई घोषणाओं को भी पछाड़ दिया है। जितने विकास कांग्रेस ने अपने दस वर्षों में करवाए हैं उससे ज्यादा विकास कार्य मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अपने साढ़े चार साल के शासनकाल में करवाकर एक मिसाल कायम की है।
श्री आनन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कार्यकाल में आज हरियाणा प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। आज पूरे प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य एक समान रुप से करवाए जा रहे हैं, जिसके चलते प्रदेश ही हर वर्ग आज भाजपा की नीतियों से खुश दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री की विकासशील नीतियों की बदौलत ही आज भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। श्री आनन्द ने कहा कि मनोहरलाल ही प्रदेश के एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो सभी 36 बिरादरी के लोगों को एक साथ लेकर चलते हैं। मुख्यमंत्री की जनहितैषी नीतियों से आज गरीब, मजदूर, किसान एवं व्यापारी सभी खुश हैं।
श्री आनन्द ने बताया कि मुख्यमंत्री ने करनाल जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देकर जिले की तस्वीर बदलने का काम किया है, जिसका सीधा-सीधा लाभ करनाल की जनता को मिलेगा। इन विकास कार्यों में करनाल जिले के गांव बालपबाना में 3 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से बने 33 केवी के सबस्टेशन, 7 करोड़ 60 रूपये की लागत से बने गांव बल्ला में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा कर्मचारियों के क्वार्टस, असंध में करीब 3 करोड़ रूपये की लागत से बने लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह, गांव निगदू में गीता विद्या मंदिर के पास से 1 करोड़ 19 लाख रूपये की सडक़, गांव गोंदर में 1 करोड़ 4 लाख रूपये की लागत से बनी सडक़ तथा कुंजपुरा में 1 करोड़ 23 लाख रूपये की लागत से बने बस अड्डे तथा 3 करोड़ 33 लाख रूपये की लागत से मधुबन में बने स्पेशल होम के भवन का उद्घाटन, इंद्री में 7 करोड़ 67 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सीवरेज प्लांट, 2 करोड़ 11 लाख रूपये की लागत से बनने वाली जुंडला से बांसा तक की सडक़, 15 करोड़ 2 लाख रूपये की लागत से करनाल-रम्बा-इंद्री-लाडवा की फ ोरलाईन सड़क, 175 करोड़ रूपये की लागत से चिढ़ाव मोड़ से कैथल तक की सडक़ की फोरलाईनिंग, 7 करोड़ 51 लाख रूपये की लागत से करनाल-काछवा-साम्बली-कोर की फोरलाईनिंग सडक़ का सुधारीकरण व विस्तारीकरण, 9 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से करनाल-रम्बा-इंद्री-लाडवा सड़क पर डब्ल्यू जे सी पर पुल व 50 करोड़ रूपये की लागत से कोहण्ड-मुनक-सालवन-असंध रोड़ ओवर ब्रिज तथा 2 करोड़ 3 लाख रूपये की लागत से बनने वाली मखाली से हांसू माजरा की सड़क के निर्माण कार्य तथा बसताड़ा गांव में 17 करोड़ 92 लाख रूपये की लागत से बनने वाले राजकीय महिला महाविद्यालय शामिल हैं।
Post Now India Post Now India