कुरुक्षेत्र. हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा संचालित रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा पलवल गांव की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों संग बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया. पुलिस के जवानों ने बुजुर्गों और महिलाओं को गर्म कम्बल और बच्चों सहित सभी को हलवा, बिस्कुट, राजमा, चावल और रोटी वितरित की. इस अवसर पर रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा, कर्म चंद, नरेंद्र और दुर्गा ने सेवा कार्य में भाग लिया. रोटी बैंक के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि रेवाड़ी मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब के दिशानिर्देश और मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र की शाखा ने जरूरतमंदों को भोजन और गर्म वस्त्र वितरण का बीड़ा उठाया हुआ है. उनका सपना है कि पुलिस अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ समाज के कमजोर वर्ग और महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर तत्पर रहे. इसी कड़ी में आज बसंत पंचमी के अवसर पर रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र ने बच्चों संग त्यौहार मनाया है.
Post Now India Post Now India