Breaking News
Home / Uncategorized / जल के बिना जीवन अधूरा, जल नहीं तो कल नहीं बचेगा: एडीसी अनीश यादव

जल के बिना जीवन अधूरा, जल नहीं तो कल नहीं बचेगा: एडीसी अनीश यादव

करनाल 12 जुलाई, अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि जल के बिना जीवन अधूरा है, जल नहीं बचेगा तो कल नहीं बचेगा, इसके लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना होगा। पानी का व्यर्थ बहाव न हो, आम आदमी को पानी की महत्ता के बारे में जानकारी हो इसके लिए सभी गांव के सरपंचों को अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाना होगा।

अतिरिक्त उपायुक्त ने शुक्रवार को करनाल खंड के सरपंचों को जल शक्ति अभियान के लिए बैठक को सम्बोधित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में बड़े-बड़े तालाब ओवर फ्लो क्यों होते हैं इतना पानी कहां से आता है, यह भी आज समस्या बनी हुई है। इसके लिए सभी सरपंचों को अपने-अपने गांव में घर-घर जाकर इसकी निगरानी रखनी होगी। पीने के पानी के सभी नलों पर टेप लगाई जाए, जितनी जरूरत हो उतना ही पानी प्रयोग किया जाए यह भी सरपंच अपने माध्यम से चौकीदारों, नम्बरदारों व पंचों की जिम्मवारी लगाएं। यदि कोई इसकी अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसकी प्राथमिकता सरकार व आम आदमी की है। उन्होंने सरपंचों को निर्देश दिए कि वे सार्वजनिक बिल्डिंग पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाएं ताकि पानी की बचत हो सके और भूमिगत जल का स्तर बढ़ सके।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में सरपंचों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा दें। गुरु नानक देव जी के 550वीं जयंती के अवसर पर हर सरपंच अपने गांव में कम से कम 550 पेड़ जरूर लगाएं और उनका पालन भी करें। इस बैठक में सरपंचों ने अतिरिक्त उपायुक्त को आश्वासन दिलाया कि वह जल शक्ति अभियान में अपना पूरा सहयोग करेंगे। इसके लिए वह अपने-अपने गांव में लोगों को जागरूक करेंगे और पानी के व्यर्थ बहाव रोकने के लिए टूंटियों पर टेप लगाएंगे।

इस मौके पर करनाल के बीडीपीओ अंकित चौहान, एडीसी कार्यालय से पीओ प्रवीन मोर भी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *