कैथल, 12 जुलाई: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.एम.धौचक के मार्गदर्शन में प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर के आदेशानुसार गांव भैणी माजरा में गरीबी उन्मुलन पर कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पैनल अधिवक्ता धीरज कुमार व पराविधिक स्वंय सेवक रजनीबाला ने भाग लिया। इस शिविर में पैनल अधिवक्ता ने उपस्थित लोगों को प्राधिकरण व सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीबी उन्मुलन की योजनाओं के बारें में अवगत कराया और इसके अलावा उपस्थित लोगों को बताया कि जिन व्यक्तियों की आय सभी साधनों से 3 लाख रूपए से कम है वे व्यक्ति न्यायालय में अपने मुकदमों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं, जिसके लिए वे जिला वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र में सम्पर्क कर सकते है या किसी भी तरह की कानूनी जानकारी प्राप्त करने के लिए हैल्पलाईन नंबर 01746-235759 पर फोन कर सकते हैं।
Post Now India Post Now India