Breaking News
Home / Education / जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ष 2020-21 हेतू कक्षा छटी में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं

जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ष 2020-21 हेतू कक्षा छटी में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं

कैथल, 10 जुलाई: तितरम गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ष 2020-21 हेतू कक्षा छटी में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं, जिनकी अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2019 है। इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वैबसाईट 222.ठ्ठड्ड1शस्रड्ड4ड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ पर ऑनलाईन फार्म भर सकते हैं। ऑनलाईन पंजीकरण हेतू 15 सितम्बर 2019 तक लिंक खुला रहेगा। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जनवरी 2020 को किया जाएगा।

विद्यालय के प्राचार्य मुहर सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी कैथल जिला के सरकारी अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में पूरे शैक्षणिक सत्र 2019-20 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत रहा हो तथा कक्षा 3 एवं कक्षा 4 किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय से प्रत्येक पूरे शैक्षणिक सत्र अध्ययन एवं उत्तीर्ण की हो। कक्षा 5वीं में कैथल जिला से पूर्ण शैक्षणिक सत्र 2019-20 में पढाई की हो। अभ्यर्थी का जन्म एक मई 2007 और 30 अप्रैल 2011 के मध्य होना चाहिए, जिसमें यह दोनों तिथियां सम्मिलित हैं। किसी भी परिस्थिति में कोई भी अभ्यर्थी दूसरी बार इस परीक्षा में सम्मिलित होने के योग्य नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में छात्रों-छात्राओं हेतू भोजन, आवास, वर्दी, स्टेशनरी, प्रतिदिन उपयोगी सामग्री पूर्णत: निशुल्क है। विद्यालय में सैमसंग लैब, स्मार्ट क्लास रूम, कम्प्यूटर लैब, बायो लैब, कैमिस्ट्री लैब, फिजिक्स लैब, ऑपन साईंस लैब, ऑपन मैथ लैब, ऑपन सोशल साईंस लैब तथा पुस्तकालय है। विद्यालय में जिम, संगीत, खेल-कूद, कला तथा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *