जिला कुरूक्षेत्र बैडमिंटन संघ द्वारा कुरूक्षेत्र जिला की सीनियर बैडमिंटन टीम के लिए सिलेक्शन ट्रायल्स का आयोजन वायर विंग्स बैडमिंटन अकादमी (रॉयल रिसोर्ट के पास, सेक्टर-7 के सामने ) 01 सितम्बर 2019 को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सीनियर पुरूष व महिला वर्ग में एकल, युगल व मिश्रित युगल वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एकल मैच का प्रवेश शुल्क रूपये 400/- व युगल मैच के लिए रूपये 800/- निश्चित किया गया है। पंजीकरण व प्रवेश शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2019 सायं 5 बजे तक है। इसके लिए इच्छुक खिलाड़ी बैडमिंटन कोच विवेक शर्मा से सम्पर्क कर सकते हैं।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India