Breaking News
Home / Uncategorized / जिला के 69 गांवों में कार्यक्रम आयोजित करके आम जन को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में जागरूक किया जा चुका है

जिला के 69 गांवों में कार्यक्रम आयोजित करके आम जन को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में जागरूक किया जा चुका है

कैथल, 11 जून: सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक समीर पाल सरो के निर्देशानुसार जिला में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। अब तक जिला के 69 गांवों में कार्यक्रम आयोजित करके आम जन को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में जागरूक किया जा चुका है।

जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा गांव-गांव जाकर सरकार की नीतियों, योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर भी आम जन को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। यह विशेष प्रचार अभियान आगामी 3 जुलाई तक जारी रहेगा। विशेष प्रचार अभियान के तहत गांव जाखौली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नाटक निरीक्षक रामफल शर्मा तथा लीडर भजन पार्टी बलबीर शर्मा ने कार्यक्रम में आम जन को म्हारा गांव-जगमग गांव, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, फसल बीमा योजना, स्वच्छता अभियान, सीएम विंडों, ई-रजिस्ट्रेशन आदि सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण नीतियों के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल ही जीवन है, पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक किया। लोक कलाकारों द्वारा विकासात्मक गीतों के माध्यम से आम जन को महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही हैं। ग्रामीण आंचल में लोग बड़े ही चाव से इन कार्यक्रमों में शिरकत करके महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंच रहे ग्रामीण इन कलाकारों द्वारा दी गई जानकारी से लाभ उठा रहे हैं तथा विशेष प्रचार अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा भी कर रहे हैं। इस मौके पर सरपंच रतन सिंह, पवन कुमार कादियान, रघुबीर मलिक, महेंद्र कादियान, पासा शर्मा, महेंद्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, दलबीर कादियान, टेका राम शर्मा, रमेश जांगड़ा, खुजान प्रजापति, जयपाल सिंह के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

4 Attachments

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *