Breaking News
Home / Uncategorized / जिला जेल करनाल में गत दिवस मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन किया

जिला जेल करनाल में गत दिवस मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन किया

करनाल 04 जुलाई: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम हितेश गर्ग कि अध्यक्षता में जिला जेल करनाल में गत दिवस मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन किया। लोक अदालत में आपराधिक मामलों का मौका पर ही निपटारा किया जिसमें आपराधिक मामलों में बन्दी 4 विचाराधीन कैदियों को रिहा किया। जिन्होंने अपना जुर्म कबूल किया और साथ ही साथ भविष्य में किसी भी तरह का अपराध न करने का वादा किया। सीजेएम ने हर एक बैरक मे जाकर कैदियों से बातचीत की और उन की समस्याओं को सुना। इस दौरान सीजेएम ने वहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और कैदियों के लिए बन रहे खाने को भी चख कर देखा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *