Breaking News
Home / Uncategorized / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से नये वोट बनाने का कार्य जारी है

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से नये वोट बनाने का कार्य जारी है

करनाल 1 सितंबर , जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से नये वोट बनाने का कार्य जारी है। 01 जनवरी 2019 को क्वालिफाईंग तिथि मानकार जो पात्र व्यक्ति 18 वर्ष की आयु पूर्ण करता है तथा अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में उसका नाम दर्ज नही है, वह अपना वोट बनवा सकता है।

उपायुक्त ने बताया कि प्रकाशित मतदाता सूची विभाग की वैबसाईट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण करना बेहद सरल है, इसके लिए www.nvsp.in पर आवेदन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त ऑफ लाईन मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म नम्बर 06 भरकर जिला निर्वाचन कार्यालय या बूथ लेवल अधिकारी को दिया जा सकता है। अपने वोट से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 पर भी सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु वाले प्रत्येक युवक व युवती को अपना वोट अवश्य बनवाना चाहिए और इसका उपयोग भी सुनिश्चित करना चाहिए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *