करनाल 25 मार्च, लोकसभा आम चुनाव 2019 की तैयारियों के चलते सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह की उपस्थिति में ईवीएम मशीनो का पहले चरण का रैंडमाईजेशन यानि अक्रमिकरण किया गया। एनआईसी के एडीआईओ परविन्द्र सिंह ने भारत चुनाव आयोग के पोर्टल के जरिए रैंडमाईजेशन किया। इस मौके पर जिला के सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, चुनाव तहसीलदार के अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक दलो के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
उपायुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए जिला में बनाए गए 1141 मतदान केन्द्रो के लिए अलॉट 1227 ईवीएम का आज प्रथम रैंडमाईजेशन हुआ है। इनमें विधानसभा क्षेत्रवार मशीनो की संख्या को देखें तो नीलोखेड़ी के लिए 251, इन्द्री के लिए 236, करनाल के लिए 245, घरौण्ड़ा के लिए 262 तथा असंध क्षेत्र के लिए 263 ईवीएम अलॉट कर दी गई हैं। संख्या के अनुसार ही कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट रहेंगी। इनमें 10 प्रतिशत मशीने रिजर्व रहेंगी। उन्होंने बताया कि अभी सिर्फ पूल की अलॉटमेंट की गई है, इसके बाद सेकेण्ड़ रैंडमाईजेशन में अलॉट की गई मशीनो का कम्बीनेशन तथा तृतीय रैंडमाईजेशन में किस बूथ पर कौन से मशीन जाएगी, इसका रैंडमाईजेशन किया जाएगा।
इस अवसर पर रैंडमाईजेशन की विडियोग्राफी भी करवाई गई। राजनीतिक पार्टियों की ओर से कॉंग्रेस के पंकज पुनिया, नैशनल काग्रेंस पार्टी के विजय पाल सिंह व प्रशांत शर्मा तथा भारतीय जनता पार्टी के राजबीर शर्मा उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India