करनाल 27 दिसम्बर, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को पुस्तकालय से जोडऩे और उन्हें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्थानीय रेलवे रोड़ पर स्थित जिला पुस्तकालय का करीब 26 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण किया जा रहा है। इस कार्य के पूरा होने से हर वर्ग के पुरूषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था होगी। इस पुस्तकालय का उद््ेश्य होगा कि सभी पुस्तके ऑनलाइन हो ताकि बच्चे घर बैठकर इस सुविधा का लाभ उठा सके। इतना ही नहीं यह पुस्तकालय ऑनलाइन भी हो जाएगा और अलग-अलग प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएगी, यह मानिए कि जिला पुस्तकालय नॉलेज का हब बन जाएगा।
पुस्तकालय को लेकर उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया का कहना है कि प्रतियोगिता के इस युग में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालयों का होना जरूरी है ताकि युवाओं को प्रतियोगिताओं की तैयारी करने का एक अच्छा वातावरण मिल सके और यह युवा आगे चलकर देश के नवनिर्माण में अपनी भागेदारी सुनिश्चित कर सके ं। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिला पुस्तकालय का नवीनीकरण करवाया जा रहा है। इस पुस्तकालय में अच्छा फर्नीचर, ए.सी तथा प्रतियोगिताओं के लिए पुस्तकें, वरिष्ठï नागरिकों के लिए साहित्य व मनोरंजन पुस्तक तथा बच्चों के लिए अलग से पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि पुस्तके पढने के प्रति पाठकों की रूचि बढ सके । इतना ही नहीं सीएमजी एवं एक वरिष्ठ सरकारी प्रधानाचार्य की मद््द से अलग-अलग गतिविधियां करवाने के लिए एक शैडयूल भी डिजाइन किया जा रहा है ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले। जिला पुस्तकालय में रोजगार समाचार पत्र भी उपलब्ध रहेगा ताकि बेरोजगार युवा रोजगार के लिए आवेदन कर सके।
Post Now India Post Now India