कुरुक्षेत्र 22 फरवरी स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को अन्तोदय सरल प्रोजेक्ट पर जिले के अधिकारियों को विस्तार से जानकारी देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मेें थानेसर के एसडीएम अश्विनी मलिक ने अधिकारियों को अन्तोदय सरल प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यशाला में एसडीएम ने अधिकारियों को कहा कि केन्द्रों से सम्बन्धित नागरिकों को सम्बन्धित स्कीमें व सर्विसस का लाभ मिले, इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार करें तथा अपने कार्यालय में केन्द्रों से सम्बन्धित फलैक्स भी लगाएं तथा उस फलैक्स पर अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारी विस्तार से लिखे ताकि आम जनता उसे पढ कर लाभ उठा सके। कोई व्यक्ति आपके कार्यालय में अगर केन्द्रों से सम्बन्धित जानकारी के लिए आता है तो उसे विस्तार से बताएं तथा उसकी कोई समस्या है तो उसे भी दूर करें। उन्होंने बताया कि अन्तोदय सरल प्रोजेक्ट के तहत करीब 485 से ज्यादा स्कीमें व सर्विसस आम जनता की सुविधाओं के लिए प्रदान की जा रही है तथा इन केन्द्रों पर 37 विभागों की स्कीम व सर्विसस आम जनता की सुविधा के लिए प्रदान की जा रही है, कोई भी प्रार्थी ऑन लाईन घर बैठे ही आवेदन कर सकता है।
उन्होंने 1800-2000-023 हैल्प लाईन नम्बर के बारे में कहा कि इस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति डायल करके जानकारी प्राप्त कर सकता है। कार्यशाला में एसडीएम ने बताया कि उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में जिलें में 5 केन्द्र है इनमें सरल केन्द्र थानेसर में है, अन्तोदय केन्द्र बीडीपीओ कार्यालय थानेसर में है तथा अन्तोदय सरल केन्द्र लाडवा, पिहोवा और शाहबाद में कार्य कर रहे है तथा आम जनता को सम्बन्धित स्कीमों तथा सर्विसस का लाभ दें रहे है। उन्होंने कहा कि इस विषय में अगर सम्बन्धित आप्रेटरों को ट्रेनिंग की आवश्यकता है तो उनके नाम दे दे ताकि उनकी ट्रेनिंग करवाई जा सके। इस मौके पर सीएमजीजेए निखित अग्रवाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India