कुरुक्षेत्र, 21 फरवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग की छात्राओं द्वारा 18 फरवरी से पहल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथ्कि डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. श्याम कुमार ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। ललित कला विभाग के चैयरमेन डॉ. राम विरंजन और डॉ. गुरचरण सिंह की उपस्थिति में विद्यार्थियों के सहयोग से इस प्रदर्शनी का प्रारंभ हुआ जिसमें चार छात्राओं सुनील कुमारी, हिमांशी, स्वाति खारी, विमल पसरीचा की कलाकृतियों का प्रदर्शन 20 फरवरी तक किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्राओं ने अपने नवीन विचारों का प्रचार किया। त्रिकोणीय श्रृंखला में हिमांशी कौशिक ने बताया कि त्रिकोण एक ज्यामितीय आकार है जिसमें तीन टर्निंग प्वाईंट हैं। हमारा शरीर भी तीन मुख्य तत्व हृदय, मस्तिष्क, और आत्मा के सामंजस्य से चलता है। विमल पसरीचा ने समलैेङ्क्षगक, बाल मजदूरी आदि से जुड़ी सामाजिक समस्याओं पर अपनी कला द्वारा चर्चा की। सुनील कुमारी ने सडक़ सुरक्षा नियम एवं धु्रमपान जैसी बातों की तरफ ध्यान खींचा। खाली खारी बलाली है कि नारी को जननी होने का दायित्व दिया है परंतु फिर भी नारी को अपने मासिक धर्म के दिनों में शारीरिक वेदना के साथ मानसिक पीड़ा भी झेलना पड़ता है, इसके बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। प्रदर्शनी के अवसर पर कला दीर्घा में भारी संख्या में दर्शक प्रदर्शनी देखने पहुंचे।
Post Now India Post Now India