कुरुक्षेत्र, 21 फरवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फार्मेसी अध्ययन संस्थान में तिरूपति लाईफ साईंस प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा प्लैसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। इस प्लैसमेंट शिविर में फार्मेसी, होम साईंस और मीडिया अध्ययन संस्थान के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के प्लैसमेंट अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने बताया कि कम्पनी की तरफ से आर एंड डी के सीनियर वाईस प्रेसीडेंट डॉ. गणेशन के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने विश्वविद्यालय का दौर किया और अपनी कम्पनी के विभिन्न विभागों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया। प्लैसमेंट शिविर में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया और व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया। व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद कुल 23 छात्र-छात्राओं का अंतिम रूप से चयन कम्पनी के विभिन्न विभागों में किया गया। चयनित विद्यार्थियों में प्रतिभा, शीनम, साक्षी शर्मा, गर्विता, संजीत, तम्मन्ना शर्मा, अफरोज बेगम, लवलीन कौर, तरूण, अनामिका, विकास, साक्षी, दिव्या रानी, विजय तंवर, नेहा, सिद्धार्थ, नमन नैन, श्रेया, नितेश कुमार, नेहा शर्मा, एकांश संचन, तेजेन्द्र सिंह और सागर कम्बोज शामिल हैं।
डॉ. महेन्द्र सिंह ने बताया कि कम्पनी के अधिकारियों ने अपने विश्वविद्यालय प्रवास के दौरान इलेक्ट्रानिक्स विभाग का भी दौरा किया और विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार, प्रो. अनिल वोहरा, डॉ. बी प्रसाद के साथ नैनो टैक्रालॉजी के क्षेत्र में मिलकर काम करने की इच्छा प्रकट की तथा विभिन्न क्षेत्र में किस प्रकार से सहयोग स्थापित किया जा सकता है इस पर विमर्श किया तथा जल्द ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और तिरूपति लाईफ साईंस के बीच में एमओयू करने की इच्छा प्रकट की जिस पर आगे विचार विमर्श करने के लिए कम्पनी के प्रतिनिधि जल्द विश्वविद्यालय आएंगे।
इस अवसर पर फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. एचके शर्मा, डॉ. सुखबीर खोखरा, दिनेश कुमार मौजूद थे। विद्यार्थियों के चयन पर कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा व कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए विभाग के सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी।
Post Now India Post Now India