Breaking News
Home / Events / जिला रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से 12, 21 एवं 23 मार्च को सुबह 9 बजे विभिन्न स्थलों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा

जिला रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से 12, 21 एवं 23 मार्च को सुबह 9 बजे विभिन्न स्थलों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा

कैथल, 9 मार्च: जिला रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से 12, 21 एवं 23 मार्च को सुबह 9 बजे विभिन्न स्थलों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन रक्तदान शिविरों से एकत्रित होने वाले रक्त को जरूरतमंद व्यक्तियों को देकर उनकी बहुमूल्य जिंदगी को बचाने में मदद मिलेगी। रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है।

जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव बलवान सिंह ने बताया कि सोसायटी द्वारा 12 मार्च को चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड-डडवाना में महाविद्यालय के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ककराला-अनायत के शहीद सुरेंद्र सिंह जन कल्याण ट्रस्ट के सहयोग से पापसर गांव स्थित राजकीय उच्च विद्यालय परिसर में 21 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। किसी प्रकार एंटी क्रप्शन सोसायटी हरियाणा चीका द्वारा चीका स्थित अग्रवाल धर्मशाला में 23 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि वे मानवता के कल्याण के इस कार्य में स्वेच्छा से रक्तदान करें। प्रकृति में मानव रक्त का कोई विकल्प नही है तथा विज्ञान द्वारा भी अभी तक इसका विकल्प नही ढुंढा जा सका है। रक्तदान से प्राप्त रक्त को ही गंभीर बीमारियों से पीडि़त व्यक्तियों, दुर्घटना में घायल व्यक्तियों व अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को देकर उनकी बहुमूल्य जिंदगियों को बचाया जा सकता है।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *