कुरुक्षेत्र 27 फरवरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के लॉ स्टूडेंट्स के लिए एडीआर सेंटर में एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में विधि विभाग महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना प्रमुख और डीन डा. बिंदू जिंदल, राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पटियाला की कानून सहायक प्रोफेसर गगनप्रीत, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर पूनम विषय विशेषज्ञ के रुप में शिरकत की।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम हितेश गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के 58 विधि छात्रों ने भाग लिया। सहायक प्रोफेसर पूनम ने धारा 498ए- महिलाओं के खिलाफ क्रूरता और घरेलू हिंसा अधिनियम पर छात्रों को जागरूक किया। असिस्टेंट प्रोफेसर ऑफ़ लॉ गगनप्रीत ने एसिड अटैक्स पर सभा को संवेदनशील बनाया। प्रमुख और डीन डा. बिंदू जिंदल ने मानव तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पर छात्रों को जागरूक किया। जिला और सत्र न्यायाधीश कुरुक्षेत्र ऋतु टैगोर ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को अपने करियर को गंभीरता से लेने और अपने अध्ययन के प्रति ईमानदार रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सभी विषय विशेषज्ञों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस कार्याशाला में भाग लेने वाले छात्रों को भागीदारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
Post Now India Post Now India