Breaking News
Home / Uncategorized / एडीसी ने ली गुरु रविदास जन्म स्थान दर्शन यात्रा की कमेटी की बैठक

एडीसी ने ली गुरु रविदास जन्म स्थान दर्शन यात्रा की कमेटी की बैठक

कुरुक्षेत्र 27 फरवरी अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने एडीसी कार्यालय में बुधवार को संत शिरोमणी गुरु रविदास जन्म स्थान दर्शन यात्रा से सम्बन्धित जिला स्तरीय समन्वय समिति की एक बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस दर्शन यात्रा का आयोजन काशी (वाराणसी) में किया जा रहा है, इससे सम्बन्धित हरियाणा प्रदेश के 6 जिलों के व्यक्तियों ने यात्रा से सम्बन्धित आवेदन किए है। कुरुक्षेत्र जिले में 205 आवेदन आए है।
बैठक में एडीसी ने कहा कि पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र जिले के लोगों ने आवेदन किया है। इस यात्रा में हरियाणा का निवासी ही यात्रा कर सकता है तथा एक परिवार के अधिकतम 4 व्यक्ति ही यात्रा कर सकते है। उन्होंने कहा कि यात्रा से सम्बन्धित कोई भी जानकारी हो तो वह समय-समय पर रेलवे के कर्मचारियों को दे ताकि वह भी स्थिति से अवगत रह सके। बैठक में विभागीय निर्देशानुसार यह सभी 205 आवेदन अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा जाएगा, आगे जैसे भी मुख्यालय निर्देश देगा वह अमल में लाए जाएंगे। उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि यात्रा से सम्बन्धित सभी कार्य समय रहते पूरे कर ले ताकि कोई समस्या ना आए। इस यात्रा के लिए जिलास्तर पर कमेटी का गठन किया गया है, गठित कमेटी के चैयरमैन उपायुक्त, सदस्य सचिव डीडब्लयूओ होंगे, जबकि एडीसी, डीडीपीओ, डीआईपीआरओ व रैड क्रास के सचिव को सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी शीशपाल माहला, जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव कुलबीर मलिक, स्टेशन अधीक्षक एसएन गुप्ता, कमर्शियल निरीक्षक रेलवे विनोद धीमान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *