Breaking News
Home / Uncategorized / ई-पोर्टल पर पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाकर 28 फरवरी किया गया: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

ई-पोर्टल पर पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाकर 28 फरवरी किया गया: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 27 फरवरी: हरियाणा सरकार द्वारा गेहूं फसल की खरीद को सुविधाजनक बनाने हेतू मेरी फसल-मेरा ब्यौरा ई-पोर्टल पर पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाकर 28 फरवरी  किया गया है। किसान इस अवसर का भरपूर लाभ उठाते हुए ई-खरीद पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्यर्//द्गद्मद्धड्डह्म्द्बस्र.द्बठ्ठ पर निर्धारित अवधि तक मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के तहत गेहूं फसल का पंजीकरण करवाएं।

          उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि किसानों को रबी 2018-19 में बिजाई की गई फसलों के ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन पर 10 रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि उनके खाते में स्थानांतरित की जाएगी। इस पोर्टल की इंटरनेट या गांव में कॉमन सर्विस सैंटर के माध्यम से पंजीकरण करवाया जात सकता है। ऑफलाईन पंजीकरण के लिए कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के अधिकारी गांव में जाकर किसानों से सूचना प्राप्त करेंगे। किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2060 पर भी आवश्यक जानकारी हेतू संपर्क कर सकते हैं। किसानों से अनुरोध है कि वे गलत सूचना अपलोड न करें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *