दुनियामाजरा में बनाया जा रहा शहीद स्मारक सराहनीय कदम : आदर्श बाली
कुरुक्षेत्र। शहीद-ए-आजम यूथ क्लब के सदस्यों ने जिले के सभी शहीद परिवारों से मिलकर दुनियामाजरा में बनाए जा रहे शहीद स्मारक के बारे में चर्चा करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में क्लब के सदस्यों ने शुक्रवार को मेजर नितिन बाली की माता आदर्श बाली से सेक्टर-7 स्थित उनके निवास पर मुलाकात की। शहीद-ए-आजम यूथ क्लब के चेयरमैन जसबीर सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि दुनियामाजरा में बनाए जा रहे शहीद स्मारक में कुरुक्षेत्र जिले के जितने भी शहीद हुए हैं, उन सबकी प्रतिमा लगाई जाएंगी। इस कार्य में कुरुक्षेत्र वासियों से सहयोग भी लिया जा रहा है। जसबीर गिल के शहीदों के प्रति जज्बात को देखकर आदर्श बाली भावुक हो गई। उन्होने नितिन बाली के शहीद होने के समय की पूरी गाथा सदस्यों को सुनाई। आदर्श बाली ने कहा कि दुनियामाजरा में शहीदों की याद में बनाया जा रहा शहीद स्मारक जसबीर गिल का सराहनीय कदम है। उन्होने हर प्रकार के सहयोग की भी बात कही। जसबीर गिल ने बताया कि दुनियामाजरा में बनाए जा रहे शहीद स्मारक में शहीद भगत सिंह सहित 140 शहीदों की प्रतिमाएं जहां लगेंगी, वहीं कुरुक्षेत्र जिला के भी 55 शहीदों की प्रतिमाएं स्मारक स्थल पर लगाई जाएंगी और सभी शहीदों की जीवनियां उकेरी जाएंगी। इस मौके पर कर्मसिंह, दीपसिंह व सुलतान सिंह मौजूद रहे।
फोटो परिचय
Post Now India Post Now India