Breaking News
Home / Politics / जींद उपचुनाव में भाजपा के विकास की जीत: नवजोत संधू

जींद उपचुनाव में भाजपा के विकास की जीत: नवजोत संधू

करनाल, 31 जनवरी। जींद उपचुनावों में भाजपा के प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली। भाजपा के जीतने की खुशी में भाजपा के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह संधू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया और बधाई दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह संधू ने जींद के उपचुनाव में भाजपा की जीत को विकास की जीत बताया है। नवजोत संधू ने  पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा ने समूचे प्रदेश का विकास समान रूप से किया है, उससे जनता में खुशी है। जींद की जनता ने जो आशीर्वाद भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण मिड्डा को दिया है। उससे यह साफ हो गया है कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी भाजपा रिकार्ड तोड़ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गो को अपने साथ लेकर चलती है। भाजपा की जीत पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी। संधू ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा कराए गए विकास कार्यों की यह जीत है। पहले भाजपा ने नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज की थी और अब जींद उपचुनाव में जीत दर्ज की है। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों हेतु भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तैयार हैं।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *