कुरुक्षेत्र 19 दिसंबर | जिला कुरूक्षेत्र की अपराध शाखा-2 ने किया एक जेब तराश। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवकता, श्री रोशन लान ने बताया कि दिनांक 16 दिसम्बर 2018 को सुदाकर मंगला पुत्र मामराज वासी राम नगर इस्माइलाबाद ने थाना इस्माईलाबाद में शिकायत दर्ज करवाई कि वह नई अनाज मण्डी इस्माइलाबाद में आयोजित संदीप ओंकार की रैली में आया हुआ था। रैली के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब काट ली। जिसके उसके पैसे व जरूरी कागजात थे। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करकें जांच आरम्भ कर दी थी। गत दिवस अपराध शाखा-2 के हवलदार सतनाम सिहं, हवलदार दलबीर सिहं व हवलदार जयपाल की टीम को किसी समाज सहयोगी ने सूचना दी कि संजय कुमार नाम का एक जेब तराश जो कि गुहला रोड पेहवा का रहने वाला हैं और इस समय मोरथली मोड से होकर जाएगा। जिसको नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता है। सुचना के आधार पर हवलदार सतनाम सिंह की टीम मोरथली मोड पर नाकाबंदी करके एक लडके को शक के आधार पर काबू करके पूछताछ की । जिसने अपना नाम संजय कुमार पुत्र जयपाल वासी संधु फार्म गुहला रोड पेहवा बताया । पूछताछ पर उसने स्वीकार किया कि उसने दिनांक 16 दिसम्बर को नई अनाज मण्डी ईस्माइलाबाद में रैली के दौरान एक व्यक्ति की जेब काटी थी। जिस पर पुलिस ने जेब तराश से 6 हजार रूपये बरामद कर लिये हैं। जिसकों आज माननीय अदालत में पेश करके जिला कारागार कुरूक्षेत्र में भेज दिया है।
Check Also
गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …
Post Now India Post Now India